Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड के हक के लिए तानाशाही ताकतों को दें वोट की चोट- कल्पना

 

झामुमो प्रत्याशी का तूफानी दौरा, गांव-गांव कर रहीं जनसंपर्क

Bengabad (Giridih) : गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी कल्पना सोरेन का विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा चल रहा है. उन्होंने शुक्रवार की रात 10 बजे तक क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा. वहीं, शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाह भाजपा सरकार को जवाब देने का समय आ गया है. झारखंड के हक के लिए तानाशाही ताकतों को वोट की चोट दें. केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. झारखंड की 1 लाख 36 हजार करोड़ की बकाया राशि दबाए बैठी है. राज्य का हक मांगने पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजवा दिया. कल्पना ने हर जगह अपने संबोधन में हेमंत सोरेन के जेल जाने का जिक्र किया और जनता से न्याय की लड़ाई में साथ देने की अपील की. दौरे के क्रम में कल्पना सोरेन बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा, महुआर, फिटकोरिया, चपुआडीह, गेनरो व झलकड़ीहा पंचायत के दर्जनों गांवों में गईं और लोगों से समर्थन मांगा. जनसंपर्क अभियान में उनके साथ राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद समेत झामुमो व गठबंधन दलों के अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. गांवों में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिला. कल्पना सोरेन की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए महिलाएं उत्सुक दिखीं.

बेंगाबाद हाट में आए ग्राहकों से मांगा समर्थन

दौरे के क्रम में कल्पना सोरेन बेंगाबाद मुख्य बाजार में लगे साप्ताहिक हाट में रुकीं. उन्होंने बाजार में आए ग्राहकों और दुकानदारों से मुलाकात की. फुटपाथ दुकानदारों और हाट में मौजूद लोगों से बात कर उनसे समर्थन की अपील की. उन्होंने बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंडप में जाकर माता के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. इसके बाद बाजार में एक चाय दुकान पर बैठकर चाय की चुस्की भी ली. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-arrested-with-pistol-and-bullets-from-govindpur-guest-house/">धनबाद

: गोविंदपुर के गेस्ट हाउस से पिस्टल व गोली के साथ तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही