Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तीन दिनों मे लोड शेडिंग से निज़ात का जीएम ने दिया आश्वासन

Giridih : ज़िले में बिजली संकट को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार 23 मई को करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ जीएम कार्यालय का घेराव किया. घेराव के बीच जीएम प्रदोष कुमार के बुलावे पर झामुमो का एक शिष्टमंडल वार्ता के लिए पहुंचा. वार्ता में जीएम ने दो-तीन दिनों में बिजली समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने का आश्वासन दिया. [caption id="attachment_645863" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JMM-PRADARSHAN-300x170.jpg"

alt="" width="300" height="170" /> जीएम कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी करते झामुमो कार्यकर्ता[/caption] जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने जीएम को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इससे पूर्व झामुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जीएम कार्यालय का घेराव कर लोड झामुमो कार्यकर्ताओँ ने लोड शेडिंग 10 -12 घंटे से कम करने की मांग की. संजय सिंह ने कहा कि 3 दिनों में मांगों पर अमल नहीं की गई तो डीवीसी स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि डीवीसी गिरिडीह से 70 करोड़ का राजस्व उगाही करती है और जेबीवीएनएल 10 करोड़ का राजस्व कमाती है. डीवीसी उद्योगों को 24 घंटे बिजली देती है और घरेलू उपभोक्ताओं की 12 -12 घंटे तक बिजली काटी जाती है. अब यह सब नहीं चलेगा. यह">https://lagatar.in/giridih-the-villagers-thrashed-the-smuggler-who-came-to-steal-the-cattle/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गोवंश की चोरी करने आए तस्कर की ग्रामीणों ने की धुनाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही