Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : माल वाहक वाहन ने बाइक सवार दामाद, ससुर को मारी टक्कर, दामाद की मौत

Advertisement
Advertisement
Giridih :  बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुंडराडीह के पास माल वाहक वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चितमाडीह गांव निवासी लेखो सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अनिल सिंह अपने ससुर को लेकर गिरिडीह जा रहा था. इसी दौरान बेंगाबाद – चतरो मुख्य मार्ग के मुंडराडीह पीपल पेड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक माल वाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार अनिल सिंह और उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने फौरन 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल अनिल सिंह और उनके ससुर को बेंगाबाद सीएचसी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद माल वाहक वाहन का ड्राइवर वाहन नछोड़कर फरार हो गया. बेंगाबाद थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और माल वाहक वाहन को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. यह">https://lagatar.in/giridih-mother-in-law-and-daughter-in-law-die-after-drowning-in-stone-quarry-water/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: पत्थर खदान के पानी में डूबने से सास और बहू की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही