Search

 
 
 

गिरिडीह : एक ही बिल्डिंग में मिल रही थी सरकारी व नकली विदेशी शराब, 3 गिरफ्तार

 
Gawan (Giridih) : जिस बिल्डिंग में सरकारी शराब दुकान चल रही थी, उसी बिल्डिंग के गोदाम में नकली विदेशी शराब को भी डंप किया जा रहा था. नकली शराब चारपहिया वाहन से बिहार में सप्लाई की जा रही था. नकली शराब के इस गोरखधंधे का खुलासा उत्पाद विभाग, पुलिस व एफएसटी ने किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर भवन के गोदाम से 100 पेटी व गोदाम के पास खड़ी गाड़ी से 20 पेटी नकली शराब बरामद की है. टीम ने इस अवैध कारोबार को करने वाले बबलू साहा व सरकारी शराब दुकान में कार्यरत दो कर्मियों हीरा सिंह व प्रिंस सिंह को गिरफ्तार किया है. उत्पाद दारोगा रविरंजन ने  कार्रवाई की पुष्टि की है.

ऐसे मिली सफलता 

बताया जाता है कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को लगातार सूचना मिल रही थी कि गावां से अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है. शराब को सरकारी दुकान के सामने ही चारपहिया वाहन पर लोड किया जाता है. जांच-पड़ताल के बाद पूरी रणनीति बनाकर शुक्रवार को छापामारी की गई. छापेमारी में यह भी खुलासा हुआ कि नकली शराब को बिहार भेजने के दौरान कुछ महंगी असली अंग्रेजी शारब की पेटियों को भी वाहन में डाला जाता था. पकड़े गए तीनों आरोपियों से प्रशासन की टीम सख्ती से पूछताछ कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां बनाई जा रही थी और कैसे उसे गावां के गोदाम में पहुंचया जाता था. टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : छवि">https://lagatar.in/big-blow-to-chhavi-ranjan-high-court-did-not-grant-bail/">छवि

रंजन को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही