Giridih : राज्य में चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले व अधिकारियों की प्रताड़ना से आईएमए गुस्से में है. आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ.विद्याभूषण ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि बुधवार 1 मार्च को जिले के सरकारी व प्राइवेट चिकित्सक आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे. स दौरान मरीज़ों की इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखी जाएंगी. उन्होंने बताया कि रांची में आईएमए के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में ये निर्णय लिया गया. मंगलवार को आईएमए का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी को ज्ञापन सौंप इस बात से उन्हें अवगत करा दिया है. डॉ.विद्याभूषण ने कहा कि कम संसाधनों में बेहतर सेवा दे रहे चिकित्सकों की सराहना की बजाय वरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रताड़ित व अपमानित कर रहे हैं. गढ़वा में जनप्रतिनिधि, हजारीबाग में डीडीसी जैसे वरीय अधिकारी द्वारा अपमानित करना, जामताड़ा में विधायक का बड़बोलापन, पेटरवार में डॉ.अजय चौधरी के साथ मारपीट, लोहरदगा में सिविल सर्जन को नर्सिंग होम संचालक द्वारा जान से मार देने की धमकी, ऐसी घटनाएं हैं जिसे आईएमए बर्दाश्त नहीं करेगा. डॉ.विद्याभूषण ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को लंबा खींचा जाएगा. यह">https://lagatar.in/tisri-training-given-to-20-youths-in-vocational-training-of-ssb/">यह
भी पढ़ें : तिसरी : एसएसबी की व्यावसायिक प्रशिक्षण में 20 युवाओं को दी गई ट्रेनिंग [wpse_comments_template]
गिरिडीह : ज़िले के सरकारी व प्राइवेट डॉक्टर बुधवार को करेंगे कार्य बहिष्कार

Leave a Comment