Giridih : जिले के अधिकतर थानों में सरकारी कोटे से आवंटित टेलीफोन नंबर काम नहीं कर रहा है. लोगों को शिकायतें दर्ज कराने में असुविधा हो रही है. आवंटित टेलीफोन नंबर बीएसएनएल की है. बीएसएनएल के नेटवर्क सही नहीं रहने के कारण टेलीफोन नंबर काम नहीं कर रहा है. सरकारी नंबर काम नहीं करने कारण लोगों को थानेदार के निजी नंबर पर संपर्क करना पड़ रहा है. थानेदार के तबादला के साथ ही नंबर भी बदल जाते हैं. जिले में जमुआ, बगोदर, हीरोडीह, धनवार, बेंगाबाद, गांडेय, ताराटांड़, अहिल्यापुर, देवरी, तिसरी, गावां, सरिया, बिरनी, डुमरी, निमियाघाट, पीरटांड़, खुखरा, मधुबन, भेलवाघाटी, मुफस्सिल, पचंबा समेत अन्य थाने हैं. इन थानों में से ज्यादातर के सरकारी नंबर काम नहीं कर रहा है. उपरोक्त थाना क्षेत्रों के ग्रामीणों ने सरकारी नंबर अविलंब चालू करने की मांग की है, जिससे आसानी से थानेदार से संपर्क किया जा सके. इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी अमित रेणु ने बताया कि जिन थानों के सरकारी नंबर बंद है, उसे दूसरी कंपनी में पोर्ट किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285172&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही चैती छठ संपन्न [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही चैती छठ संपन्न [wpse_comments_template]
Leave a Comment