Search

 
 
 

गिरिडीह : सरकार की मंशा, हर परिवार का हो पक्का मकान- मंत्री दीपिका पांडेय

 
Giridih : राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार की मंशा है कि हर परिवार का अपना पक्का मकान हो. इसके लिए आबुआ आवास योजना शुरू की गई है. इसमें फंड का कोई अभाव नहीं है. मंत्री गिरिडीह परिसदन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रही थीं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास किसी को छतविहीन न रखने की है. इस प्रयास में सरकार जुटी हुई है.

विपक्ष फैला रहा भ्रांतियां

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मंईंयां सम्मान योजना को लेकर विपक्षी दल आम लोगों के बीच भ्रांतियां फैला रहे हैँ. उन्होंने कहा कि पहले की सूची के अनुरूप इस माह मंईयां योजना की राशि लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी. इसके लिए रांची में भव्य समारोह का आयोजन होगा. 28 दिसंबर को सभी बहनों के खाते में ढाई हजार रुपए भेजे जाएंगे. इसमें कोई कटौती नहीं की गई है.

केंद्र से बकाया मिल जाए तो खुलेंगे विकास के नए रास्ते

मंत्री ने कहा कि यदि केंद्र से राज्य का बकाया मिल जाए, तो विकास के नए रास्ते खुलेंगे. लेकिन केंद्र राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की आउटसोर्सिंग कर्मियों का बकाया राशि शीघ्र दी जाएगी. टर्म एंड कंडीशन के अनुसार कर्मियों को हर माह वेतन भुगतान करना है. सरकार ऐसी योजना तैयार कर रही है कि भविष्य में लोगों को प्रखंडों का चक्कर लगाना ना पड़े. पंचायत सचिवालय से ही सारा काम होगा. यह भी पढ़ें : नए">https://lagatar.in/there-will-be-a-lot-of-jam-in-the-new-year-then-we-will-say-happy-new-year/">नए

साल में खूब छलकेगा जाम, तब कहेंगे हैप्पी न्यू ईयर
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही