Search

गिरिडीह : सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में किया गया रक्तदान

Giridih : गिरिडीह शहर के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु मां ज्ञान जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ 19 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे सद्गुरु मां ज्ञान के पूजन वंदन के साथ किया गया. इस अवसर पर वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन उपयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ सोहेल अख्तर, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपमहापौर प्रकाश सेठ, परम वंदनीया सद्गुरु मां ज्ञान ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मदन विश्वकर्मा, आरएसएस से मुकेश रंजन सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, माहूरी वैश्य महामंडल के सचिव उमाशंकर चरणपहाड़ी, डॉ विकास माथुर, डॉक्टर रितेश सिंह सिंह डॉक्टर सोहेल अख्तर कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट से अरुण माथुर, अशोक राम, गौतम सिंह, विनय शर्मा आदि उपस्थित थे.

हर मनुष्य के तीन ऋण होते हैं : सतगुरु मां ज्ञान

[caption id="attachment_762485" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Gyan-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> कार्यक्रम में जुटे लोग[/caption] सतगुरु मां ज्ञान ने कहा कि सनातन धर्म के अंतर्गत हर मनुष्य के तीन ऋण होते हैं, गुरु ऋण, देव ऋण और पितृ ऋण. ईश्वर को लोक लोकान्तर में नहीं ढूंढा जा सकता. ईश्वर अगोचर है, निराकार है. यदि हम उनकी संतानों की सेवा करते हैं, मनुष्यों की सेवा करते हैं, तो ईश्वर खुश हो जाता है. हमेशा इन वचनों को हमें याद रखना चाहिए. रक्तदान महादान, नर सेवा नारायण सेवा, और हमारे धर्म में वसुदेव कुटुंबकम कहा गया है. जब हम ईश्वर के निमित सेवा करते हैं, तो ईश्वर की कृपा बरसती हैं. मौके पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यहां आकर लोगों में जो रक्तदान के प्रति उत्साह देखा गया वह निश्चय ही प्रशंसा के पात्र है. यह सराहनीय कार्यक्रम है.

100 से अधिक तीज व्रती महिलाओं ने किया रक्तदान

[caption id="attachment_762487" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Maaaaa-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> रक्तदान करते लोग[/caption] इस अवसर पर कई लोगों ने रक्तदान किया. उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में 100 से अधिक तीज व्रती महिलाओं ने भी रक्तदान किया. श्री कबीर ज्ञान मंदिर में रक्त संग्रह में गिरिडीह ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल गिरिडीह, एसएनएमएमसीएच धनबाद व जालान हॉस्पिटल धनबाद की टीम संलग्न रही. जलान हॉस्पिटल धनबाद को 51 यूनिट, एसएनएमएमसीएच धनबाद को 106 यूनिट व गिरिडीह ब्लड बैंक को 348 यूनिट रक्तदान कर श्री कबीर ज्ञान मंदिर ने कुल 505 यूनिट का रक्तदान रिकॉर्ड बनाया. यह">https://lagatar.in/giridih-building-of-primary-school-amtaro-collapsed-no-casualties/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : भरभरा कर गिरा प्राथमिक विद्यालय अमतरो का भवन, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//