Search

 
 
 

गिरिडीह: दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर भव्य कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत पोखरिया गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आयोजित देवी भागवत सप्ताह महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई.
 

Giridih : जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत पोखरिया गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आयोजित देवी भागवत सप्ताह महायज्ञ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

 

Uploaded Image

 

इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रही थी. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुई, वहीं आकर्षक झांकियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया.कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, पुरुष और युवा शामिल हुए. जहां सभी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई. 

 

पूरे रास्ते भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यज्ञ स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.आयोजन स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम की रौनक को और बढ़ा दिया. 

 

मेले में बड़े-बड़े झूले लगाए गए हैं, वहीं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं. ग्रामीणों और बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला, जिससे पूरा पोखरिया गांव धार्मिक माहौल में सराबोर हो गया.

 

कार्यक्रम में प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया प्रदीप महतो, पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार, मुखिया सरिता साव, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए. 

 

इसके अलावा भाजपा नेता जिबलाल महतो, कार्तिक मंडल, दिनेश महतो, जेएलकेएम के दिनेश साहु और इंनौस नेता भोला महतो भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष भैरो महतो समेत अन्य सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान पूर्वक स्वागत किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही