Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: जायदाद के लिए नाती ने कर दी नानी की हत्या, मां को किया घायल

Advertisement
Advertisement
Giridih: निमियाघाट में एक महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक की हालत गंभीर है. यह घटना जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनटुंडा गांव में शनिवार की देर रात हुई है. जहां संतोष पंडित नाम के व्यक्ति ने अपनी नानी 70 वर्षीय पार्वती देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जबकि मां (50 वर्षीय) रत्नी देवी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी मां रत्नी देवी की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे संतोष पंडित, संतोष पंडित के चचेरे भाई मोहन पंडित और गांव के ही एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों से निमियाघाट थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. जबकि जख्मी महिला को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन महिला की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - अमेरिकी">https://lagatar.in/video-of-us-marine-corps-lieutenant-colonel-goes-viral-we-messed-up-in-kabul-job-lost/">अमेरिकी

मरीन कॉर्प्स लेफ्टिनेंट कर्नल का वीडियो वायरल, काबुल में हमने गड़बड़ कर दी, नौकरी गयी   

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, पार्वती देवी अपनी बेटी रत्नी देवी के साथ दूसरी बेटी ललिता देवी के रोशनटुंडा स्थित आवास पर दो दिनों से रह रही थी. घर पर ललिता के पति राजेश कुमार और उसकी बेटी भी थी. इसी दौरान शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे छत से तीन युवक घर के अंदर घुस गए. नींद में सो रही पार्वती और रत्नी देवी पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया. पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. रत्नी किसी तरह घर से निकलकर भागी और चिल्लाई. उसकी चीख सुनकर गांव के लोग निकले. तब तक तीनों आरोपी भाग गए.

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही रात को निमियाघाट थाना पुलिस पहुंची. रत्नी देवी ने अपने बेटे समेत तीनों लड़कों के नाम पुलिस को बताया. पुलिस ने इसके बाद रविवार की सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को उनके घरों से ही गिरफ्तार किया गया. हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, संतोष पंडित तीन बच्चों का पिता है और उसका गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे. संतोष उस महिला पर अपनी सारी कमायी खर्च कर देता था. साथ ही उसने अपनी नानी की कुछ जमीन बेच दी थी और बाकी जमीन भी बेचने की फिराक में था. उसी का विरोध नानी और संतोष की मां कर रही थी,इसलिए संतोष ने नानी की हत्या तक दी. बता दें कि नानी ने अपनी संपत्ति संतोष और उसकी मां के नाम कर दी थी. इसे भी पढ़ें - मध्यप्रदेश">https://lagatar.in/barbaric-incident-of-madhya-pradesh-tribal-youth-tied-to-a-truck-dragged-far-brutally-beaten-to-death-video-viral/">मध्यप्रदेश

 की बर्बर घटना : आदिवासी युवक को ट्रक से बांध कर दूर तक घसीटा, बेरहमी से पीट कर मार डाला, वीडियो  वायरल  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही