Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : लायंस क्लब के होली मिलन में उड़ा गुलाल

Giridih : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने 6 मार्च को होटल जायका में होली मिलन का आयोजन किया. समारोह में क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. क्लब के अध्यक्ष धर्म प्रकाश ने कहा कि होली आपसी भाईचारा का पर्व है. समारोह का आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के लिए किया गया है, जिससे हमलोग सामाजिक कार्यों में और अधिक भागीदारी निभा सकें. लाइंस क्लब एलीट हमेशा ही सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाता रहा है. क्लब के सचिव दशरथ प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह से प्रेम और सद्भावना का संदेश समाज में जाएगा. क्लब के पदाधिकारी व सदस्य होली गीतों पर झूम उठे. समारोह में राजेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, परमजीत सिंह छाबड़ा, राहुल कुमार, लायन अरुण कुमार साहू, डॉ. अरविंद कुमार समेत क्लब के अन्य सदस्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573107&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही