Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : एलआईसी रिक्रेशन क्लब के होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल

Giridih : एलआईसी रिक्रेशन क्लब व बीमा कर्मचारी संघ ने संयुक्त रुप से 2 मार्च की शाम बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया. समारोह में एलआईसी गिरिडीह शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए. समारोह में खूब रंग और गुलाल उड़े. सभी एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. होली गीत गाकर देर रात तक झूमते रहे. संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया. मौके पर धर्म प्रकाश, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजय शर्मा, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, सुमित गुप्ता, विकास पांडे, उमा नाथ झा, श्वेता, अंजली नीरज कुमार सिंह ,प्रीतम कुमार मेहता, शंकर कुमार समेत अन्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=570196&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में उपायुक्त समेत कई अधिकारियों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही