Search

 
 
 

गिरिडीह : बगोदर में 250 ग्राम गांजा के साथ गुमटी संचालक गिरफ्तार

 
Giridih :  बगोदर बस स्टैंड के समीप एक गुमटी से पुलिस ने करीब 250 ग्राम गांजा के साथ गुमटी संचालक को गिरफ्तार किया है. बगोदर थाना पुलिस ने गुमटी संचालक अमरजीत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शनिवार को उसे गिरिडीह जेल भेज दिया. एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर यह करवाई की गई है. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बगोदर बस पडाव के समीप गुमटी में गांजा की अवैध बिक्री की जा रही है. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर गुमटी से 70 पुड़िया गांजा जब्त किया गया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी सहित कई पुलिस जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/appeal-for-cancellation-of-neet-ug-and-cbi-investigation-another-petition-in-supreme-court/">

 नीट-यूजी रद्द करने और सीबीआई जांच की अपील, सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही