Search

 
 
 

गिरिडीह : खुटहर गुरहा जंगल से युवक का अधजला शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

 
Giridih :  जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित खुटहर गुरहो जंगल से शनिवार को एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण सुबह शौच के लिए गये थे. तभी उनको कुछ जलने की बदबू आयी. जब वो जंगल के अंदर गये तो देखा कि एक युवक का शव अधजला अवस्था में पड़ा हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने आस-पास के अन्य लोगों बुलाया और पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर एसडीपीओ सुमित प्रसाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है . पुलिस आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त में जुटी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/4f2b57dd-ea39-4d37-900e-b3ae47b4de80.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही