Search

गिरिडीह : भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

Giridih : डुमरी प्रखंड के बालुटुंडा पंचायत के केन्दुवाडीह में शुक्रवार 26 मई को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारूति नंदन महायज्ञ की शुरुआत हुई. मंदिर प्रांगण में बने यज्ञशाला से 501 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा शुरु की. कलश यात्रा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए केंदुवाडीह के जमुनिया नदी पहुंची, जहां यज्ञाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय, प्रवचनकर्ता पवन शास्त्री जी महाराज व सुश्री राधिका किशोरी उपासना ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भराया. जिसके बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंची. जहां यज्ञशाला में विधि विधान से कलश की स्थापना की गई. कलश यात्रा में बालुटुंडा, रोशनाटुंडा, केन्दुवाडीह सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी तादाद में आये श्रद्धालु शामिल हुए. यज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा के बाद पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश हुआ. पांच दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान 4 दिनों तक प्रत्येक संध्या में प्रवचन होगा. यज्ञ को लेकर यज्ञ स्थल, मंदिर सहित आस पास के क्षेत्रों में आकर्षक लाइटिंग व साज सज्जा की गयी है. कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बोधी राम, सचिव संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष जागेश्वर साव, उपसचिव खिरोधर प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष दयालचंद साव सहित दिवंगत शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश महतो राजू, आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, जिप सदस्य सुनीता कुमारी, धनंजय प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि गुलाब यादव, डालेश्वर गोप, भाजपा नेता सुरेन्द्र कुमार, संजय पांडेय, पिंटू कुमार व सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-absconding-dowry-murder-accused/">यह

भी पढ़ें : धनवार : दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//