Search

 
 
 

गिरिडीहः हरलाडीह दुष्कर्म कांड के दोषी बख्शे नहीं जाएंगेः डीआईजी

डीआईजी अंजनी कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. न्याय की प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने ओपी में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की जांच की विस्तृत समीक्षा की.
 

डीआईजी ने ओपी में पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, जांच में तेजी लाने का निर्देश 


Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के सिलसिले में हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार शनिवार को हरलाडीह पहुंचे. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. न्याय की प्रक्रिया में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने ओपी में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की जांच की विस्तृत समीक्षा की. पुलिस अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन सुनिश्चित करें और पीड़िता को हरसंभव सहायता पहुंचाएं. 

 

इससे पूर्व हरलाडील ओपी पहुंचने पर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने उनका स्वागत किया. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. ज्ञात हो कि दुष्कर्म की इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने जांच को गति देने के लिए विशेष टीम गठित की है. डीआईजी के दिशा-निर्देशों के बाद अनुसंधान गति आई है. पीड़िता के परिवार को सुरक्षा व चिकित्सा सहायता का भरोसा दिया गया है. पुलिस ने मामले में जल्द गिरफ्तारियां होने का दावा किया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही