Search

 
 
 

गिरिडीहः गोलीकांड का छठा आरोपी हर्ष श्रीवास्तव गिरफ्तार, पिस्टल व गोली बरामद

एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव के दिन वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर बूथ से 200 मीटर की दूरी पर हिंसक झड़प हुई थी. गिरिडीह नगर क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ले का हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू इस घटना का नामजद अभियुक्त था.
 

Giridih : गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव के दिन हुए गोलीकांड के छठे आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी ताराटांड़ थाना क्षेत्र से हुई है. यह जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी. 

 

एसपी ने बताया कि गोलीकांड का नामजद अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव ताराटांड़ से बाहर भागने की तैयारी में था. इसकी भनक लगते ही पुलिस कि विशेष टीम ने गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर ताराटांड़ थाना के बुटबरिया के पास छापेमारी कर उसे धर दबोचा. उसके पास से पुलिस ने एक 7.65 एमएम की देसी पिस्टल व एक जिंदा गोली बरामद किया है. उसकी निशानदेही पर घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है.


एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव के दिन वार्ड नंबर 18 के बूथ संख्या 18/3 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आजाद नगर बूथ से 200 मीटर की दूरी पर हिंसक झड़प हुई थी. गिरिडीह नगर क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ले का हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू इस घटना का नामजद अभियुक्त था. पुलिस को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के दुरस्त इलाके में उसके छिपे होने की सूचना मिली थी. टीम छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हर्ष श्रीवास्तव के खिलाफ नगर थाना में पहले से भी अपराधिक मामले दर्ज हैं. ज्ञात हो कि इस गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. टीम में डीएसपी मुख्यालय कौशर अली, नीरज सिंह सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, एसडीपीओ धनंजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल हैं.


पुलिस की चार अलग-अलग टीमों ने लगातार छापेमारी कर गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 25 फरवरी को जेल भेज चुकी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही