Search

 
 
 

गिरिडीह : रहम करो सूर्य देव, खत्म करो हीट वेव

 
Giridih : जिले में आसमान से आग बरस रहा है. भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. चिलचिलाती धूप के कारण दिन के 10 बजे से ही रोड़ पर आवागमन कम हो जा रहा है. लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगते हैं. वहीं दोपहर होते ही सड़के सुनसान हो जाती है. जरुरी काम से ही घरों से लोग छाता, टोपी, गमछा, दुपट्टा आदि ओढ़े नजर आ रहे हैं. बढ़ती गर्मी के कारण जूस, लस्सी, सत्तू आदि की दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही है. बता दें कि गिरिडीह का तापमान लगभग 42 डिग्री के करीब है. हांलाकि संभावना जतायी जा रही है कि 15 जून के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663186&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेचने पर चार गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही