Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हजारीबाग बस हादसा- मृतकों के परिजनों को पचास-पचास लाख मुआवजा दे राज्य सरकार- लोजपा

Giridih : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने हजारीबाग बस हादसे में मृत आठ सिख श्रद्धालुओं के परिजनों को सरकारी नौकरी, बच्चों की निशुल्क शिक्षा और पचास-पचास लाख रुपए मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की है. प्रेस कांफ्रेस में परिवहन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि डीटीओ व एमबीआई वाहनों की नियमित जांच करें, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे न हो. मानवीय भूल दूसरी बात है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण हादसे होना अक्षम्य अपराध है. लोजपा प्रतिनिधिमंडल मुआवजे की मांग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेगा. कानूनी सलाह की जरूरत होने पर परिजनों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा. प्रेस कांफ्रेस में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धनबाद में गांडेय के प्रदीप रवानी की पीट-पीटकर हत्या मॉब लिंचिंग का मामला है. टहलने वक्त बच्चा चोर करार देकर उसे बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हुई. मामले की डीजीपी उच्चस्तरीय जांच कराएं. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गावां, तिसरी और देवरी इलाके में वन विभाग और खनन विभाग ने माईका चुनने पर रोक लगा दी है. जिससे माईका चुनकर जीवन यापन करने वाले गरीबों पर आफत आ गई है. राज्य सरकार इस मामले में कानून बनाए. अवैध खनन पर कार्रवाई जायज है. माईका चुनने पर रोक नहीं होनी चाहिए. गरीबों के जीवनयापन का यह सहारा है. प्रेस कांफ्रेस में मनु तिवारी को पार्टी के प्रदेश सचिव तथा संदीप कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई. मौके पर लोजपा प्रदेश महासचिव नागेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष विनीत कुमार समेत कमलेश शर्मा, निश्चय राज, शुभम कुमार मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=422419&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही