Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : टीकाकरण को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग मिलकर करेगा काम

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले में मंथर गति से चल रहे टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम करेगा. 5 अगस्त को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा व सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की. सिविल सर्जन ने बताया कि जूम मीटिंग में डीडीसी शशि भूषण मेहरा, जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, प्रखंडों में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी व आईसीडीएस अधिकारी मौजूद थे. मीटिंग में तय हुआ कि आगामी 10 दिनों तक सारा जोर स्कूलों पर रहेगा. विभिन्न प्रखंडों में वीडियो की अध्यक्षता में माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा. इसमें तय होगा कि कार्य कैसे करना है? बीडीओ तय करेंगे कि कौन टीम कहां कार्य करेगी? बच्चों को टीकाकरण के लिए मोटिवेट किया जाएगा. टीके लगाने के लिए 12 से 17 आयु वर्ग के बच्चों पर फोकस किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380183&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : उसरी नदी पर बने पुल हो चुका है जर्जर, फिर भी वाहनों का आवागमन जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही