Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

Giridih : आईएमए और झासा के आह्वान पर चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग को लेकर चिकित्सकों ने 1 मार्च को कार्य बहिष्कार किया. चिकित्सकों के कार्य नहीं करने से स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ा है. सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद है, केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखी गई है. आईएमए के अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण व झासा के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में राज्य सरकार को चेताया है कि चिकित्सकों पर आए दिन हमले और बदसलूकी की घटनाओं में इजाफा हुआ है. सरकार तत्काल एक्शन लेकर चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करे. सरकार एक्शन नहीं लेगी तो चिकित्सक बेमियादी कार्य बहिष्कार करे के लिए बाध्य होंगे. कार्य बहिष्कार के दौरान सदर अस्पताल सहित अन्य प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चालू थी. सदर अस्पताल में दोपहर 2.30 बजे तक 69 लोगों ने निबंधन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराया. आम दिनों में यह संख्या 250 से 300 के करीब रहती है. दूरदराज से आए मरीजों ने बताया कि उन्हें कार्य बहिष्कार की जानकारी नहीं थी. सदर अस्पताल में शीतलपुर से इलाज कराने आए सुधीर राम तथा बेरदोगा से आए बेनी पंडित का इलाज नहीं किया गया, जिस कारण दोनों मरीजों ने हंगामा किया. दोनों को हाथ व पैर में चोट है तथा इमरजेंसी सेवा की जरूरत नहीं थी. इलाज नहीं होने पर दोनों वापस लौट गए.

आईएमए जिलाध्यक्ष पहुंचे सदर अस्पताल

कार्य बहिष्कार के दौरान आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण अन्य चिकित्सकों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे तथा नारेबाजी की. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि चिकित्सकों पर आए दिन हो रहे हमले समाज के लिए चिंताजनक है. सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. डॉ. विद्याभूषण ने कहा कि सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू की होती तो आज यह नौबत नहीं आती. चिकित्सकों के सम्मान का ख्याल किया जाना चाहिए. मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट से चिकित्सकों के बजाए आम लोगों को ज्यादा फायदा होगा. मौके पर डॉ. अमित राय, डॉ. विकास माथुर, डॉ. विकास लाल, डॉ. कुलदीप नारायण, डॉ. रितेश सिन्हा, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रवि महर्षि, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. राजेश चंद्र, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. पी सहाय समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=568121&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही