Search

गिरिडीह : जनता से किए वादे पूरा करे हेमंत सरकार- मरांडी

गावां पहुंचे बाबूलाल, हुआ भव्य स्वागत

Gawan (Giridih) : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह धनवार के नवनिर्वाचित विधायक बाबूलाल मरांडी मंगलवार को गावां पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव में जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करे. मंईयां सम्मान योजना में जिन मां-बहनों का नाम छूटा है, दोबारा कैंप लगाकर उनका नाम जोड़ा जाए. पिछले 3-4 महीने से कई क्षेत्रों के लोगों को वृद्धा, विकलांग आदि पेंशन नहीं मिला है, सरकार इस पर तुरंत पहल करते हुए पेंशन देने का काम करे. एक सवाल के जवाब में मरांडी ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है. चुनाव का गणित अलग होता है. जयराम महतो की पार्टी उम्मीद से ज्यादा वोट ले आई. भाजपा को लगा था कि वोट का विभाजन होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके कारण एनडीए को कम सीटें मिलीं. इससे पूर्व मरांडी के गावां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने गावां प्रखंड के पटना, नगवां, माल्डा, गदर, खरसान, पिहरा पूर्वी-पश्चिमी आदि पंचायतों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. पटना पंचायत में ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली बनवाने की मांग की. इस पर मरांडी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. उन्होंने माल्डा के तिवारी टोला में बीते दिन हुई चोरी हुई घरों में चोरी की घटना से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पुलिस प्रशासन से मिलकर चोरों का पता लगाने का आश्वासन दिया. उन्होंने भाजपा पंचायत अध्यक्ष पांडेयडीह निवासी महेंद्र पांडेय के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक जताया. पिहरा साहू समाज भवन में बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया. इस दौरान मरांडी ने धनवार विधानस सभा सीट से शानदार  जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार जताया. इस पूर्व उन्होंने चेरवा नदी का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि चुनाव से पहले यहां के ग्रामीणों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर वोट बहिष्कार का ऐलान किया था. मरांडी ने पुल निर्माण की दिशा में शीघ्र ही पहल करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मुन्ना सिंह, प्रह्लाद सिंह, राजेंद्र चौधरी, अमरदीप निराला, मनोज यादव, बबलू साहा, ललित पांडेय, अजीत तिवारी, पिंटू कुमार, दिलीप बरनवाल, सौदागर साव, आनंदी यादव, अजीत शर्मा, विकास जॉनी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : अल्बर्ट">https://lagatar.in/albert-ekkas-biography-and-patriotism-should-be-cherished-by-the-people-of-the-state-dr-ravindra-rai/">अल्बर्ट

एक्का की जीवनी और देशभक्ति राज्य की जनता दिल में संजोए: डॉ रविन्द्र राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//