Search

 
 
 

गिरिडीह : हेमंत सरकार बताए किस नीति पर निकाली गई है वैकेंसी : नागेन्द्र महतो

 
भाजपा कार्यकताओं ने सरिया अनुमंडल परिसर में दिया धरना
Saria (Giridih) : सरिया अनुमंडल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 21 जुलाई को पदाधिकारियों की मनमानी, रिश्वतखोरी, व भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया. इसकी अध्यक्षता भाजपा सरिया मंडल अध्यक्ष अजय यादव व संचालन कोयरीडीह मंडल अध्यक्ष पवन पाण्डेय ने किया. धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि प्रखंड हो या थाना अधिकारी जनता से हर कार्य के लिए पैसे की मांग करते हैं. जो पैसा देते हैं, उनका काम होता हैं और जिसे न्याय मिलना चाहिए वो अपेक्षित हो जाते हैं. विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का विरोध झेलने के लिए तैयार रहे. उन्होंने झारखण्ड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखण्ड में 26 हजार शिक्षकों की बहाली निकाली गई है लेकिन सरकार पहले ये साफ़ करें ये बहाली स्थानीय नीति के आधार पर निकाली गई या फिर 1932 खतियान के आधार पर. श्री महतो ने कहा कि बिना एजेंडा का वैकेंसी निकालना झारखंडवासियों के साथ धोखाधड़ी है. धरना में छोटेलाल यादव, देवनाथ राणा, रंजीत मंडल, नकुल पाण्डेय, नकुल मंडल, सचिन्द्र सिंह, परमेश्वर मोदी, चिंतामणि मंडल, अनिल शर्मा, नरेश रजक, अमित आनंद, टिंकू साव, हरि मंडल, अमरनाथ सिंह, रेनू देवी, सरस्वती देवी, फूलमती देवी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706371&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में 4 सवार घायल, एक रेफर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही