Search

 
 
 

गिरिडीह : सूचना आयुक्त की नियुक्ति होने से हेमंत सरकार की और नाकामी होगी उजागर- बाबूलाल मरांडी

 
Giridih : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 28 अप्रैल को परिसदन में पत्रकारों से कहा कि राज्य में सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है. बावजूद इसके कई मामले सामने आ रहे हैं. सूचना आयुक्त की नियुक्ति होने से हेमंत सरकार की और भी नाकामी उजागर होगी. राज्य में नगर निगम और नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. हेमंत सरकार ने समय पर चुनाव नहीं करवाया. कार्यकाल समाप्त होते ही अधिकारियों को कार्यभार सौंप दिया गया. सरकार सबकुछ जानने के बाद भी नगर निगम चुनाव पर चुप्पी साध रखी है. हेमंत सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को ठगा जा रहा है. हक के लिए संविधान के दायरे में आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों पर पुलिस लाठियां बरसाकर आंदोलन दबा देती है. राज्य की जनता सब कुछ देख रही है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, नवीन सिन्हा, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र तिवारी समेत पार्टी के अन्य अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622513&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : गिरिडीह पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कहा - आनंद मोहन की रिहाई गलत नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही