Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हेमंत सरकार राज्य की खनिज संपदा लूटने में मस्त- लक्ष्मण स्वर्णकार

Advertisement
Advertisement

भाजपा के पूर्व विधायक ने झामुमो के दिवंगत नेता नागेश्वर प्रसाद के परिजनों से की मुलाकात

Bengabad (giridih) : भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की खनिज संपदा लूटने में मस्त है. साहेबगंज में ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के घर से एक हजार करोड़ की समाप्ति मिलने का खुलासा किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खनिज संपदा की लूट से सीएम हेमंत सोरेन ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. लक्ष्मण स्वर्णकार 27 अगस्त को झामुमो के दिवंगत नेता नागेश्वर प्रसाद सिंह के आवास पर उनके परिजनों ने मिलने के बाद बेंगाबाद में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो अनाज दे रही है, झारखंड में उसकी भी बंदरबांट हो रही है. राज्य के मुखिया ने गरीबों का निवाला छीनने का काम किया है. इस सरकार से जनता को अब कोई उम्मीद नहीं है. बेंगाबाद क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि यहां ग्रामीण सड़कों की स्थिति काफी जर्जर है. सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है. जमीन पर कहीं काम नहीं दिख रहा है. प्रेसवार्ता में भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिवपूजन राम, रामरतन राम आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bjp-workers-listened-to-pm-modis-mind/">देवघर

: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही