Giridih : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने 20 जनवरी को तिसरी प्रखंड के कोदाईबांक नीचे टोला से बेलवाना तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से किया जाएगा. मौके पर उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधा. कहा कि हेमंत सरकार राज्य के विकास की चिंता नहीं कर अपनी और समर्थकों की तिजोरी भरने की चिंता करती है. इसका ज्वलंत उदाहरण साहेबगंज और बरहेट में मची लूट खसोट है. राज्य में विकास कार्य ठप है. सरकार का काम हर गांव में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना होता है. हेमंत सरकार अपनी जिम्मेवारी पर खरी नहीं उतर रही. राज्य में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. सड़क के बारे में उन्होंने कहा कि इसके बने जाने से यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. मौके पर रामचंद्र ठाकुर, राजू यादव, सुनील सेठ, उमर फारूक, इलियास मियां, पूर्णचंद गुप्त, विधायक प्रतिनिधी राजेश राम समेत ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=531642&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया राष्ट्रीयकरण दिवस [wpse_comments_template]
गिरिडीह : हेमंत सरकार को विकास नहीं अपनी तिजोरी भरने की चिंता- बाबूलाल

Leave a Comment