Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : हाथियों के झुंड ने 7 आदिवासियों के घरों को किया क्षतिग्रस्त

Giridih : हाथियों के झुंड ने रविवार 21 मई की तड़के सुबह सदर प्रखंड के गोंदलीटांड़ व चौराही गांवों में कई गरीब आदिवासियों के घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज चट कर गये. हाथियों के उत्पात से घरों के कई सामान भी नष्ट हो गए. इससे पीड़ित परिवारों को काफी नुकसान हुआ है. हाथियों के झुंड ने मोली देवी, लिलमुनी देवी, कलीमुनी देवी, चुड़की देवी, मेरूलाल टुडू, प्रधान सोरेन, रामलाल सोरेन के घर को नुकसान पहुंचाया है. घटना की ख़बर मिलते ही भाकपा माले की एक टीम ने संबंधित गांव जाकर पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का जायजा लिया. साथ ही स्थानीय वन विभाग के अधिकारी से बात कर आवश्यक कार्यवाही कर मुआवजा देने की मांग की. स्थानीय लोग हाथियों के झुंड आने से जहां भयभीत हैं, वही बार-बार हाथियों के आने की घटना के बाबजूद वन विभाग की उदासीनता से ग्रामीण नाराज़ भी हैं. माले नेता राजेश यादव ने कहा कि बीते 15 वर्षों से हाथियों का झुंड इधर आ रहा है, बावजूद इसके वन विभाग की ओर से कोई ठोस उपाय अब तक नहीं किए गए. सिर्फ घटनाएं होने पर मुआवजा देने की जिम्मेवारी पूरी की जाती है. मौके पर पंसस प्रतिनिधि सोनालाल, श्यामलाल मुर्मू, दिलीप मोहली, वार्ड सदस्य जिशू टुडू आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bagodar-private-school-teacher-died-in-a-road-accident/">यह

भी पढ़ें : बगोदर : निजी स्कूल के शिक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही