Search

 
 
 

गिरिडीह : इधर भतीजे की अर्थी उठी, उधर बाथरूम में गिरकर चाचा का पैर टूटा

 
Ganwa (Giridih) :  गावां बाजार में एक तरफ भतीजे की अर्थी उठी, दूसरी तरफ बाथरूम में गिरकर चाचा का पैर टूट गया. जानकारी के अनुसार,  गावां नीचे टोला निवासी अनूप कुमार (30 वर्षीय) दो माह पूर्व दिल्ली में बाथरूम में गिर गये थे. जिससे उनके माथे में चोट लगी थी. रांची के एक अस्पताल में वो अपना इलाज भी करा रहे थे. लेकिन शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया. वहीं अहले सुबह उसके चाचा अनिल राम शौच के लिए जा रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और गिरने की वजह से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका एक पैर भी टूट गया है. आनन फानन में उन्हें गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां डॉ काजिम ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें  रेफर कर दिया. इधर अनूप कुमार की मौत की सूचना मिलने पर मुखिया कन्हाई राम, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, अनुरूपा देवी, मनोज सिन्हा, जीतू राम, रंजीत राम समेत कई लोगों ने सांत्वना दी.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही