Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तेज रफ्तार बोलेरो ने चार लोगों को कुचला, तीन गंभीर

Ganwa (Giridih). गावां थाना क्षेत्र के सेरुआ पूल पर 7 जून को तेज रफ्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे चार लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को गावां सीएचसी लाया गया, जहां इनका प्राथमिक उपचार कर तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. एक घायल का इलाज फिलहाल सीएचसी में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सेरुआ पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे कई लोगों को पीछे से टक्कर मार दिया. घटना में कमली देवी उम्र 47 वर्ष पति राधे मिस्त्री, इंदु देवी उम्र 27 वर्ष पति अवध मिस्त्री, पंकज मिस्त्री उम्र 23 वर्ष पिता द्वारिक मिस्त्री की हालत गंभीर है, जबकि द्वारिक मिस्त्री उम्र 55 वर्ष पिता बनारसी मिस्त्री आंशिक घायल हैं. ये सभी लोग सेरुआ के निवासी हैं. टक्कर मार कर बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=660702&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक सुदिव्य ने किया पीरटांड़ का दौरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही