Search

 
 
 

गिरिडीह : तेज रफ्तार ट्रक ने खेत जा रहे किसान को रौंदा, मौत

 

दो भैंसा की भी मौत, विरोध ग्रामीणों ने  बेंगाबाद-चतरो पथ दो घंटे रखा जाम

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद-चतरो पथ पर 24 अगस्त गुरुवार की अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने खेत जा रहे किसान को रौंद दिया. घटना में 60 वर्षीय किसान लालमणि महतो की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक के धक्के से किसान के दो भैंसा की भी मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बेंगाबाद- चतरो मुख्य सड़क को दो घंटे तक जाम रखा. जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गादी निवासी लालमणि महतो अपने दो भैंसों व हल लेकर खेत जा रहे थे. तभी खुरचूटा आम बागान के पास चतरो की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला. इधर, जाम की सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. हरिला पंचायत के मुखिया सुधीर रजवार, महेंद्र प्रसाद वर्मा, रेणुलाल चौरसिया ने भी काफी समझाया. बेंगाबाद बीडीओ निशा कुमारी भी पहुंचीं. उन्होंने हिट एंड रन योजना के तहत आश्रितों को मुआवजा व अन्य सरकारी लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-people-of-the-same-family-ill-two-serious-after-eating-poisonous-mushrooms/">गिरिडीह

: विषाक्त मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, दो गंभीर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही