Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : साइकिल से जा रही छात्रा को हाइवा ने रौंदा, मौत

Giridih : जमुआ-सरोन मार्ग पर चतरो पुलिस कैंप के सामने बुधवार 24 मई की सुबह एक हाइवा स्कूली छात्रा को रौंदते हुए पलट गया. हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार चतरो निवासी इस्माइल अंसारी की 15 वर्षीय पुत्री सलाउन खातून रोजाना की तरह बुधवार की सुबह ट्यूशन पढ़कर वापस साइकिल से आ रही थी. चतरो पुलिस कैंप के पास सरोन की ओर से आ रहा हाइवा सड़क किनारे खड़ी छात्रा को रौंदते हुए दीवार तोड़कर एक आवास में जा घुसा. हाइवा छात्रा के पैर पर चढ़ते हुए निकल गया. साइकिल के कई टुकड़े हो गये. सदर अस्पताल में छात्रा के चाचा महबूब अंसारी ने बताया कि सलाउन 9वीं की छात्रा थी. छात्रा के पिता इस्माइल सूरत में काम करता है. पिता को इस दुखद हादसे की सूचना दे दी गई है. हादसे के बाद हाइवा का चालक फरार होने में कामयाब हो गया. इधर देवरी पुलिस ने हाइवा को ज़ब्त कर कार्यवाही में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही थी. यह">https://lagatar.in/giridih-police-sent-the-father-of-the-minor-sons-killer-to-jail/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नाबालिग पुत्र के हत्यारे पिता को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही