Search

 
 
 

गिरिडीह : होली विजन इंटरनेशनल स्कूल मिर्जागंज ने मनाई दीपावली

 
Giridih : जमुआ प्रखंड के अनुसूचित जनजाति बहुल ग्राम सिरसिया और बड़कीटांड़ में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ होली विजन इंटरनेशनल स्कूल मिर्जागंज के निदेशक टिंकू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को "अनोखी दीपावली" कार्यक्रम मनाया गया. बच्चों और सभी आदिवासी ग्रामीणों के बीच मिठाई, कपड़े, पटाखे, मोमबत्ती, बिस्किट, कॉपी, कलम इरेज़र और शार्पनर का वितरण किया गया. स्कूल के निदेशक टिंकू कुमार गुप्ता ने कहा कि अपने व घर परिवार के लिए हर कोई जीता है. परंतु जरूरतमंदों का यथासंभव सहयोग करना ही मानवीय मूल्यों की अवधारणाओ को सार्थक करता है. स्कूल अपने शैक्षणिक दायित्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्यों का निर्वहन आगे भी करती रहेगी. स्कूल की टीम व ग्रामीणोंव ने फटाखे फोड़कर, एक दूजे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर दीपावली मनाया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक अजीत कुमार सिन्हा, डीएन सिंह, मदन साव, उदित राय,अमित साव, उज्जवल वर्णवाल, राम मनोहर सिन्हा,सौरभ द्विवेदी, आनंद साव, मिस लक्ष्मी, मिस ज्योति, मिस काजल, मिस तरन्नुम, मिस शहनाज, मिस मोनिका सहित विद्यार्थियों की अहम भूमिका रही. उक्त अवसर पर दोनो ग्राम के ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-corporation-launched-awareness-campaign-regarding-garbage-disposal/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कूड़ा निस्तारण को लेकर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही