Search

 
 
 

गिरिडीह :  सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत, मुआवजे की मांग

 
Giridih :  जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान प्रयाग महतो के रुप में हुई है. प्रयाग महतो जमुआ थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ गांव का निवासी था. प्रयाग सीसीएल के ओपन कास्ट कोलियरी में काम करता था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पचंबा थाना को दी. खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिल मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़े : कोडरमा">https://lagatar.in/womans-body-found-hanging-koderma-investigation-continues/85253/">कोडरमा

में महिला की फंदे से लटकती मिली लाश, छानबीन जारी

वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर हुई मौत

प्रयाग की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संबंध में ने बताया गया कि प्रयाग काम करके बाइक से घर अंबाटांड़ जा रहा था. रास्ते में परसाटांड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही प्रयाग की मौत हो गयी. प्रयाग के भाई ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है. इसे भी पढ़े :सोनम">https://lagatar.in/sonam-kapoor-is-celebrating-36th-birthday-anand-ahuja-made-this-special/85222/">सोनम

कपूर सेलिब्रेट कर रहीं 36th बर्थडे, आनंद आहूजा ने ऐसे बनाया स्पेशल    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही