Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
Giridih : शहर के बरगडां स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार 16 अप्रैल को दादा-दादी और नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपने दादी-दादी और नाना-नानी के चरण धोकर मिठाइयां खिलाई और आर्शीवाद लिए. समारोह के मुख्य अतिथि उमेश लाल वर्णवाल, सेवानिवृत्त अभियंता ओमप्रकाश सिन्हा और स्कूल प्राचार्य शिव कुमार चौधरी थे. तीनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. प्राचार्य ने कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का दुनिया में अलग स्थान है. यहां बुजुर्गों को आदर भाव से देखा जाता है. उनका सम्मान हमारी परंपरा रही है. भारत अध्यात्म प्रधान देश है. समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के साथ-साथ अपने देश की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने में आदर्श स्थापित कर रही है.

बुजुर्गों का सम्मान भारतीय परंपरा रही है

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता से सबक लेकर विदेशों में संयुक्त परिवार की संस्कृति पनप रही है. वहीं पाश्चात्य संस्कृति में डूबे भारत में संयुक्त परिवार धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. समारोह में बच्चों ने दादी अम्मा, दादी अम्मा मान जा, नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए और प्यारे दादाजी है सबसे अनमोल जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया. अनमोल मिश्रा ने कविता पाठ किया. मुख्य अतिथि उमेश लाल वर्णवाल ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान और संस्कार भी दिया जाता है. संस्कारवान बच्चे देश के भविष्य हैं. ये बच्चे आगे चलकर अपनी संस्कृति बचाए रखने में मददगार साबित होंगे. दूसरे मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिन्हा ने कहा कि यह समारोह वर्तमान पीढ़ी को बड़े-बुजुर्गों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया है. बच्चों में इसकी समझ विकसित हो इसके लिए अभिभावकों को भी आचरणशील होना पड़ेगा. मौके पर अरविंद त्रिवेदी, पृथा सिन्हा, रुपम, कामेश्वर राय, राजेंद्र लाल वर्णवाल, झुपर महतो, दिनेश सिंह, मनोज चौधरी, रामकिशोर प्रसाद, बेबी  सरकार समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289585&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डॉ. अंबेडकर ने समाज को नई सीख दी- विधायक [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही