Search

 
 
 

गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अच्छा रिजल्ट लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

 
विद्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों का किया गया स्वागत
Ganwa (Giridih) : गावां प्लस टू हाई स्कूल में 22 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, सागर चौधरी व प्रभारी प्रधानाचार्य सुजीत कुमार राय उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर इंटर आर्ट्स के 5, इंटर साइंस के 5 व दसवीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 5 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

बच्चों ने शिक्षक और भवन के कमी से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के कमी से जनप्रतिनिधियों से अवगत कराया साथ ही विद्यालय परिसर में बच्चों के बढ़ती संख्या को देखते हुए और भवन निर्माण की मांग की. इसपर सांसद और विधायक प्रतिनिधि ने पहल करने का आश्वासन दिया. कहा कि यहां जल्द ही टीजीटी के शिक्षकों के पदस्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री और विधायक से बात की जायेगी. मौके पर शिक्षक ब्रजेश पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, गौरव कुमार, मेघलाल यादव, सुखदेव महतो, आकृति कुमारी, अनुकूल विजय कुमार, प्रवेश सिंह समेत कई शिक्षकगण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707541&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हड़ताल पर रहे अस्पतालों के आउटसोर्सिंग कर्मी, मची हलचल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही