Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी में होटल कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना के समीप सूर्यवंशी होटल के कर्मी सुरेश ठठेरा (65 वर्ष) का शव शनिवार की सुबह मरामदे में चौकी पर संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. बताया गया कि सुरेश ठठेरा करीब एक सप्ताह से सूर्यवंशी फास्ट फूड होटल में पानी भरने का काम कर रहा था. वह ड्यूटी के बाद रात में सोने के लिए अपने घर चला जाता था. होटल मालिक ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खराब रहने के कारण शाम करीब 7 बजे होटल बंद कर दिया गया. इसके बाद सुरेश अपने घर चला गया था. शनिवार की सुबह होटल के बरामदे में चौकी पर उसका शव मिला. सुरेश कब वापस आया और कैसे इसकी मौत हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-automated-biochemistry-hematology-analyzer-inaugurated-in-bgh/">बोकारो

: बीजीएच में ऑटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री व हिमेटोलॉजी एनालाइजर का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही