Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में घर में लगी आग, चावल व भारी मात्रा में लकड़ियां जलकर राख

 
Tisri (Giridih)_: तिसरी प्रखंड के जीनाडीह गांव निवासी चारो टुडू के घर में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई. इस घटना में घर में रखा चावल और भारी मात्रा में लकड़ियां समेत अन्य सामान जल गए. बताया गया कि चारो टुडू अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोए हुए थे. तभी घर में रखी लकड़ियों से उठतीं आग की लपटें देख चारो टुडू के बेटे ने शोर मचाया. शोर सुनकर ग्रामीणों गी भीड़ जुट गई और सभी आग बुझाने में जुट गए. कमरे में बंधे बैलों को किसी तरह बाहर निकाला गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही