Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में दिवाली की रात घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

 
Bengaba (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घुठिया गांव में दिवाली यानी गुरुवार की रात विजय राणा के घर में आग लग गई. घर में कपड़ा, अनाज, फर्नीचर समेत हजारों रुपए के सामान जलकर राख हो गए. विजय राणा ने बताया कि ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ज्यादातर सामान जल गए थे. आग बुझने क बाद अग्निशामक विभाग का दमकल पहुंचा. बताया गया कि लोग दिवाली मनाने में मग्न थे. इसी दौरान विजय राणा के घर में आग लग गई. चारों तरफ रोशनी व पटाखे के शोरगुल में आग का पत्ता नहीं चल पाया. जब तक लोगों को मालूम चला, तब तक आग फैल चुकी थी. घर की महिलाओं ने बताया कि घर में छठ पूजा का सामान रखा था, वह भी जल गया. अब वे छठ पूजा कैसे करेंगी. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-election-symbols-allotted-to-9-candidates-including-hemant-soren-from-barhet/">साहिबगंज

: बरहेट से हेमंत सोरेन सहित 9 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही