Search

 
 
 

गिरिडीह : खुशी मार्ट में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत, चार को सुरक्षित निकाला गया

 
एक महिला की तलाश जारी Giridih :  जिले के खुशी मार्ट नामक मॉल में भीषण आग लग गयी. यह घटना रविवार की देर रात पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले में हुई है. एक तरफ मॉल के तीनों फ्लोर में आग लगने से सारे सामान जलकर राख हो गये हैं. वहीं दूसरी ओर मकान के अन्य फ्लोर पर फंसे छह में से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जबकि अंदर फंसी दो महिलाओं में से एक की दम घुटने से मौत हो गयी है. जबकि दूसरे की तलाश जारी है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. जिस इमारत में आग लगी है, उसमें कपड़ों की दुकान के साथ लोगों के घर भी हैं. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुकान में कपड़ों का स्टोर था, इसलिए आग तेजी से दूसरे हिस्सों में फैल गयी. इस बीच स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना प्रशासन को दी. सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. साथ ही घरों के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान बचाव टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन घर के दो सदस्य अभी भी अंदर हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही