Search

 
 
 

गिरिडीह : हर घर जल नल योजना में भारी अनियमितता

 
पुराने चापाकल के बोरिंग में लगाया जा रहा मोटर
Gandey(Giridih) : गांडेय प्रखंड अंतर्गत डोकीडीह पंचायत के ग्राम रकस्कूटो में हर घर जल नल योजना में भारी अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं. इसी मामले में 22 जुलाई को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शित करते हुए काम को रोक दिया. मौके पर ग्रामीणों ने पीएचईडी के जेई से जांच करने की मांग की. दूसरी ओर काम रोके जाने की सूचना पर पीएचईडी के जेई बबलू हांसदा निर्माण स्थल पर पहुंचे. उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कर संवेदक को कड़ा निर्देश दिया. कहा कि नया बोरिंग कराकर योजना को जल्द चालू करें. बता दें कि डोकीडीह पंचायत के रकासकुट्टों गांव में करीब 25 वर्ष पहले चापाकल की बोरिंग हुई थी. यह बोरिंग धंसने के कगार पर है. लेकिन संवेदक की मनमानी से 25 वर्ष पहले की बोरिंग में हर घर जल नल योजना का पाइप लगाया जा रहा है. बताते चलें कि जहां ग्रामीणों की ओर से विरोध किया जाता है वहां काम को सुधार दिया जाता है. गौरतलब है कि गांडेय प्रखंड अंतर्गत 26 पंचायतों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने में लगभग डेढ़ अरब की लागत आएगी. यह केंद्र सरकार की योजना है. लेकिन सवेदकों के साथ संबंधित विभाग की मिलीभगत से घोर अनियमत्ता बरती जा रही है. मौके पर उपस्थित ग्रामीण दुर्गा मंडल, सहदेव मंडल, कुंजबिहारी मंडल, प्रकाश मंडल आदि ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707341&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : करंट लगा तो बचने को कुएं में कूदा युवक, घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही