Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के मंझने गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देसी शराब जब्त किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव पहुंचकर विक्की साव के घर में छापेमारी की. घर से रॉयल स्टेज की 23 बोतलें, स्टर्लिंग रिजर्व की 22 बोतलें, इम्पेरिलल ब्लू की 26 बोतलें, बियर की 35 बोतलें बरामद की गईं. इसके अलाला गैलन में रखी 40 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई. थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वाले राजेश साव को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-funeral-pyres-arose-simultaneously-in-the-village-the-atmosphere-became-sad/">गिरिडीह
: गावां में एक साथ उठीं दो अर्थियां, माहौल हुआ गमगीन [wpse_comments_template]
गिरिडीह : गावां में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Leave a Comment