Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक : बीडीओ

Ganwa (Giridih) : विश्व पर्यावरण दिवस पर गावां प्रखंड मुख्यालय में बन रहे कर्मियों के आवास परिसर में 05 जून को पौधरोपण किया गया. बीडीओ महेंद्र रविदास ने बताया कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं. वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर उभरा है. आने वाली पीढ़ी के लिए हर व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए. पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. पानी के दुरूपयोग, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मरगूब आलम, भिखदेव पासवान, रविंद्र वर्णवाल, सजंय यादव आदि ने पौधरोपण किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658569&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : जमीन विवाद में तीन राउंड फायरिंग,खोखा बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही