Search

 
 
 

गिरिडीह : जलापूर्ति पाइप लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

 
Giridih : बाबा दुखहरण नाथ मंदिर के समीप जलापूर्ति पाइप लीकेज होने से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. पाइप लाइन गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट योजना के तहत बिछाई गई थी. ग्रामीणों की शिकायत पर संवेदक ने पाइप लीकेज को कुछ जगहों पर ठीक कराया, लेकिन यहां नहीं किया गया. पानी गिरने के कारण टुंडी-मोहनपुर सड़क पर दो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. दो बार यहां दुर्घटना भी हो चुकी है. ग्रामीणों ने पीएचडी विभाग से मरम्मत की मांग की लेकिन लीकेज ठीक नहीं की गई. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. हसनैन अली ने मामले को संज्ञान में लिया है. वे 21 अक्टूबर को लीकेज वाले जगह पर जाकर मरम्मत की मांग की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=451487&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : खबर का असर : मुखिया प्रतिनिधि व पंचायत सेवक पहुंचे डुब्बा गांव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही