Search

 
 
 

गिरिडीह: घरेलू विवाद में फंदे से झूल पति ने की आत्महत्या

 
Giridih: पचंबा थाना अंतर्गत पेसराबहियार गांव में 25 अप्रैल की देर रात एक युवक ने कमरे में रस्सी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. मृतक सुनील भुईयां (35वर्ष) कि अपनी पत्नी रेखा देवी से किसी  बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी. पत्नी से झगड़ने के बाद सुनील कमरे में सोने चला गया. रात करीब एक बजे उसका पुत्र राहुल कुमार पिता के कमरे में देखने गया तो वह पंखे में झूलता नजर आया. मृतक के भाई अक्षय कुमार ने बताया कि हल्ला सुन कमरे में गया तो उसे फंदे से झूलता पाया. फंदे से उतार उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना पर 26 अप्रैल की सुबह पचंबा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=620217&action=edit">यह

भी पढ़ें: सरिया: दंपत्ती ने गरीब ब्राह्मण बेटियों का विवाह कराने का लिया संकल्प [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही