Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पत्नी से विवाद होने पर पति ने वीडियो कॉलिंग कर की आत्महत्या

Ganwa (Giridih) : जिले के गावां थाना क्षेत्र के निवासी मो. शमशाद उर्फ सेमी बाबू नामक एक 24 वर्षीय युवक ने कर्णाटक की राजधानी  बंगलुरु में वीडियो कॉलिंग कर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का वजह पत्नी से विवाद बताया जा रहा है. मृतक बंगलुरु में एक होटल में काम करता था. उसके पिता का नाम मो. कमरुद्दीन है. 24 अप्रैल की सुबह वह अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था. इसी बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. पत्नी मोबाइल स्विच ऑफ कर दी. युवक ने अपनी भाभी के मोबाइल पर कॉल कर पत्नी से बातचीत कराने को कहा. पत्नी बातचीत करने को राजी नहीं हुई. गुस्से में आकर वह वीडियो कॉलिंग कर फंदे से झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई. वीडियो कॉलिंग चालू रहने के कारण उसे फंदे से लटकता पत्नी, भाभी, मां समेत परिवार के अन्य लोगों ने देखा. खबर लिखे जाने युवक का शव फंदे से लटक रहा था. घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617381&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी: मुंद्रिका यादव गोलीकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही