Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमुआ में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Jamua (Giridih) : जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर मेदनीटांड़ के पास सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन के धक्के से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई. घटना में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह मवेशी अस्पताल के पास रहने वाले विनोद चौधरी के रूप में की गई. स्थानीय लोगों ने घायल महिला मीरा देवी को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही  जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, चारपहिया वाहन व स्कूटी को जब्त कर धना ले गई. मृतक के भाई गुड्डू चौधरी ने बताया कि उसके भैया व भाभी स्कूटी से शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान जमुआ में सुबह करीब साढ़े छह बजे एक चारपहिया वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में उसके भैया की मौत हो गई. जबकि घायल भाभी का इलाज कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में चल रहा है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-voter-awareness-campaign-conducted-in-the-blocks/">गिरिडीह

: प्रखंडों में चला मतदाता जागरूकता अभियान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही