Search

 
 
 

गिरिडीह : पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति को पीट-पीटकर मार डाला

जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बुधवार की देर रात पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति की पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के लुकईया गांव की है. मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जीतवाहन उरांव व मुफ्फसिल थाना प्रभारी  श्याम किशोर महतो पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लिया.
 

Giridh :  जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बुधवार की देर रात पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति की पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के लुकईया गांव की है. मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी जीतवाहन उरांव व मुफ्फसिल थाना प्रभारी  श्याम किशोर महतो पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लिया.

 

कहासुनी होने के बाद पत्नी की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुफ्फसिल थाना इलाके के एक गांव के रहने वाले छोटेलाल हांसदा की शादी लगभग आठ साल पहले लुकईया गांव निवासी मीणा हांसदा के साथ हुई थी. मीणा इन दिनों मायके में थी. छोटेलाल भी अपने ससुराल आया था. इसी दौरान बुधवार की रात घर के अंदर दोनों पति-पत्नी में कहासुनी हुई. बात इतनी बढ़ गयी कि छोटेलाल ने मीणा की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी.

 

हत्या कर भाग पति को पीट-पीटकर मार डाला 

घटना को अंजाम देने के बाद छोटेलाल भागने लगा. इस बीच घटना की जानकारी मीणा के मायके वालों को लगी. इसके बाद वे भड़क गए और छोटेलाल को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की. छोटेलाल को इतना मारा कि उसने दम तोड़ दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही