Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अज्ञात वाहन के धक्के से लकड़बग्घे की मौत

Advertisement
Advertisement

खंडोली मोड़ के समीप मिली लकड़बग्घे की लाश

Bengabad (giridih) : गिरीडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर खंडोली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक लकड़बघे की मौत हो गई. सड़क किनारे लकड़बघा के शव को देखने के बाद इलाके में चर्चा फैल गई और काफी संख्या में लोग उसे देखने घटनास्थल पर पहुंच गए. इधर वन प्राणी की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और लकड़बग्घे के शव को कब्जे में लिया. इस दौरान सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ लगी रही. इधर घटना को लेकर खुरचूटा वन प्रक्षेत्र के रेंजर सुरेश रजक ने कहा कि किसी वाहन की चपेट में आने से वन प्राणी की मौत हुई है. विभाग ने चिकित्सक से परामर्श लेकर मृत वन प्राणी की पहचान लकड़बग्घे के रूप में की. उन्होंने कहा कि चिकित्सीय जांच के बाद मृत लकड़बग्घे को दफना दिया गया है. उन्होंने कहा कि वन प्राणी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-pachamba-police-arrested-two-youths-with-five-kilos-of-ganja/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पचंबा पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही