Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पति के विकास कार्यों के नाम पर मांग रही हूं वोट - बेबी देवी

Advertisement
Advertisement
चार प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना
Dumri (Giridih): आइएनडीआइए गठबंधन समर्थित झामुमो की उम्मीदवार बेबी देवी के समर्थन में 23 अगस्त को चार चुनावी वाहनों को रवाना किया गया. बेरमो मोड़ स्थित पार्टी के चुनावी कार्यालय से मंत्री बेबी देवी ने झामुमो पार्टी का झण्डा दिखाकर इन सभी वाहनों को रवाना किया. बताया कि चारों वाहन डुमरी प्रखंड के सैंतीसों पंचायतों में भ्रमण कर उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने की अपील करेगा. मंत्री सह उम्मीदवार बेबी देवी ने कहा कि अपने दिवंगत पति जगरनाथ महतो द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोगों का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा. वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू ने कहा कि प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में झामुमो को जनसमर्थन मिल रहा है. विकास के नाम पर हम सभी लोगों से वोट मांग रहे हैं. इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि राजकुमार पांडेय, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, प्रमुख उषा देवी, कैलाश चौधरी, बरकत अली, जलालुद्दीन अंसारी, संजय मेहता, सीताराम तुरी, सुमन सिन्हा, अखिलेश राणा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही