Search

 
 
 

गिरिडीह : झारखंड को बचाने मैंने घर की दहलीज पार की, आपका सहयोग चाहिए– कल्पना सोरेन

 
Bengabad (Giridih) : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए संघर्ष जरूरी है. इसी संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए मैंने घर की दहलीज पार कर आपके बीच आई हूं, आपका सहयोग चाहिए. कल्पना सोरने अपने गिरिडीह दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को बेंगाबाद के धुआंडीह मैदान में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में झारखंड झुकेगा नहीं और इसके लिए संघर्ष में आप सभी का साथ चाहिए. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष की कहानी लंबी है. उनके संघर्ष में उनकी पत्नी और झारखंड के लोगों ने सहयोग दिया तब जाकर वह डिशोम गुरु बने. आज फिर झारखंड में संघर्ष की स्थितियां बना दी गई हैं. उन्होंने गांडेय के पूर्व विधायक दिवंगत सालखन सोरेन का जिक्र करते हुए उनके संघर्ष की भी चर्चा की. कहा कि आज झारखंड के लिए संघर्ष करने वालों के परिवार दुखी हैं. महिलाओं से इस संघर्ष में भागीदारी निभाने की अपील की. ज्ञात हो कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर हैं. धुआंडीह मैदान में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. बैठक से पहले उन्होंने झामुमो नेता विजय सिंह के मानसिंहडीह स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी स्वर्गवासी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, बबली मरांडी, अंजली किस्कू, ज्योति सोरेन, शुकुरमुनी मरांडी, नीलकंठ मंडल, राजेंद्र पंडित, मो. फखरुद्दीन, एनामुल हक, विपिन सिंह, मंजू मरांडी, अब्दुल गनी टिंकू, मो. सिराज आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-identify-people-with-criminal-tendencies-and-take-action-ig/">बोकारो

: अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करें- आईजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही